Home > अपना शहर ,
केन्द्रीय मंत्री तोमर ने शंकराचार्य की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

ग्वालियर । केन्द्रीय पंचायतीराज, ग्रामीण विकास एवं खनन मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने शहर में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य, नगर निगम के म्यूजियम का निरीक्षण किया। इसके साथ ही नगर निगम ग्वालियर द्वारा बैजाताल में आदि गुरू शंकराचार्य की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। 
केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि ग्वालियर में फूलबाग, बैजाताल, बारादरी और जलविहार में पर्यटन विकास निगम द्वारा सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य पूर्ण होने पर यह क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से और आकर्षित बन जायेगा। इस कार्य को पर्यटन विकास निगम तत्परता से पूर्ण करे। उन्होंने कहा कि भारत दर्शन योजना के तहत केन्द्र सरकार ने पर्यटन को बढ़ाने हेतु 19 करोड़ रूपए के कार्य मंजूर किए हैं। उक्त राशि से भी इस क्षेत्र में कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्वालियर का तैरता रंगमंच बैजाताल, जलविहार, बारादरी और महारानी लक्ष्मीबाई समाधि स्थल पर कार्य किए जा रहे हैं। पुरातत्व की दृष्टि से महत्वपूर्ण इन स्थानों पर पर्यटन विकास द्वारा सौंदर्यीकरण कार्य किए जाने से इस स्थान का महत्व और बढ़ जायेगा।
केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि पर्यटन विकास निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों की निरंतर मॉनीटरिंग जिला प्रशासन करे, ताकि समय-सीमा में पूर्ण गुणवत्ता के साथ यह कार्य पूर्ण हो सकें। इसके पूर्ण होने से शहर की कला और संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा। 
इन कार्यक्रमों में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के साथ महापौर विवेक नारायण शेजवलकर, विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष राकेश जादौन, नगर निगम सभापति राकेश माहौर, भाजपा जिला अध्यक्ष देवेश शर्मा सहित नगर निगम आयुक्त विनोद शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। 
केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने नगर निगम द्वारा संचालित मोतीमहल के म्यूजियम का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि इस म्यूजियम में बहुमूल्य वस्तुएँ और पुरातत्व महत्व की सामग्री उपलब्ध है। म्यूजियम में पक्षियों का नायाब संग्रहण उपलब्ध है। श्री तोमर ने कहा कि नगर निगम इस म्यूजियम को और भव्यता प्रदान करे। इसके साथ ही इसके प्रवेश को और आकर्षक बनाया जाए। 
केन्द्रीय मंत्री तोमर ने नगर निगम आयुक्त श्री विनोद शर्मा से कहा कि नगर निगम प्रयास करे कि म्यूजियम में उपलब्ध बर्ड कलेक्शन के लिये पृथक से म्यूजियम बनाया जा सके। इसके लिये उचित स्थान का भी चयन किया जाए। इसके साथ ही म्यूजियम में जिन सामग्रियों का प्रदर्शन नहीं किया जा सका है, उनके प्रदर्शन की भी व्यवस्था की जाए। म्यूजियम के उद्यान को और आकर्षक बनाया जाए। म्यूजियम में बेहतर लाइटिंग की व्यवस्था की जाए। à¤¨à¤—र निगम आयुक्त विनोद शर्मा ने बताया कि नगर निगम द्वारा म्यूजियम में उपलब्ध सामग्री को वैज्ञानिक तरीके से साफ करने का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही समस्त सामग्री की लिस्टिंग और डिजिटल करने का प्रयास किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा म्यजियम में उपलब्ध सामग्री का डिजिटल प्रदर्शन संभव हो, इस पर भी कार्य किया जा रहा है। 
 
आदि गुरू शंकराचार्य की प्रतिमा पर माल्यार्पण 
केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने शनिवार को प्रात: 11.30 बजे इटालियन गार्डन स्थित आदि गुरू शंकराचार्य की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया। नगर निगम ग्वालियर द्वारा एकात्म यात्रा के दौरान आदि गुरू शंकराचार्य की प्रतिमा जल विहार में स्थापित की गई है। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि आदि गुरू शंकराचार्य की प्रतिमा नगर निगम द्वारा स्थापित की गई है। इस प्रतिमा की स्थापना से शहर के नागरिक आदि गुरू शंकराचार्य से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में उसका अनुश्रवण कर सकेंगे। 

Share This News :