Home > मनोरंजन ,
अनुपम खेर बोले-किसी की बाल्टी होने से अच्छा है मोदी का चमचा होना

अनुपम खेर एक एक्टर के साथ-साथ अब नरेंद्र मोदी सरकार के समर्थक के रूप में भी जाने जाते हैं. पिछले साल जब उन्हें एफटीआईआई का चेयरमैन बनाया गया था, तब इसकी वजह उनका मोदी सरकार के करीब होना बताया गया था. हाल ही में अनुपम ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान इन सवालों पर तल्ख टिप्प्णी की.

अनुपम खेर ने एक नेशनल न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, 'किसी की बाल्टी होने से अच्छा है, मोदी का चमचा होना.' अनुपम से पूछा गया था कि उनके विरोधी उनकी बातों के बारे में कहते हैं कि वे इसलिए ऐसा कह रहे हैं, क्योंकि वे मोदी सरकार का गुणगान करना चाहते हैं. जवाब में अनुपम खेर ने कहा, 'सही कहते हैं, कहने दीजिए. किसी की बाल्टी होने से अच्छा है मोदी का चमचा होना.' इस इंटरव्यू की एक क्ल‍िप को भी टि्वटर पर शेयर किया गया है.

अनुपम खेर ने कहा कि हमारे देश में जो भी अपनी जाति या धर्म के बारे में बोलता है, उसे कॉन्श‍ियस कर दिया जाता है. उन्होंने अपना कलावा दिखाते हुए कहा कि 'ये हवन है, इसे मेरी मां ने लगाया है. ये किसी धार्मिक कारण से नहीं है. मैं ताबीज भी पहनता हूं जो मुझे मुस्लिम पीर ने दिया है. ये है हिन्दुस्तान की असली पहचान.

Share This News :