Homeखास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने की पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत

दतिया ।  मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने स्थानीय कैम्प ऑफिस राजघाट कालौनी से पल्स पोलियो अभियान प्रथम दिन की शुरूआत की। उन्होंने नन्हे बच्चे को पोलियो की दवा पिलाकर तथा पल्स पोलियो की मोटर साईकिल रैली को हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रदीप उपाध्याय, अन्य चिकित्सक तथा गणमान्यजन उपस्थित रहे। 

Share This News :