Home > अपना शहर ,
खग्रास चंद्र ग्रहण : महाकाल में संध्या पूजन और आरती का समय बदलेगा

उज्जैन। à¤®à¤¾à¤˜à¥€ पूर्णिमा पर बुधवार को खग्रास चंद्र ग्रहण होगा। शाम 5.18 बजे ग्रहण की शुरुआत होगी और रात्रि 8.42 बजे मोक्ष होगा। ग्रहणकाल की अवधि 3 घंटे 24 मिनट की रहेगी। धार्मिक मान्यता अनुसार ग्रहण का वेधकाल (सूतक) 12 घंटे पहले सुबह 5.18 बजे लग जाएगा। गऊघाट स्थित वेधशाला में खगोलीय घटना को देखने के लिए टेलीस्कोप की व्यवस्था की गई है।

ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में ग्रहण के कारण संध्या पांच बजे होने वाली पूजा शाम 4.30 से 5 बजे तक होगी। इसके बाद गर्भगृह में प्रवेश निषेध रहेगा। पुजारी भी शिवलिंग का स्पर्श नहीं करेंगे। ग्रहण की समाप्ति के बाद मंदिर को फायर फायटर के द्वारा धोया जाएगा।

इसके बाद रात्रि 9 बजे के बाद संध्या आरती होगी। पुजारी प्रदीप गुरु ने बताया ग्रहण के वेधकाल में भगवान को भोग नहीं लगता है, इसलिए सुबह दद्योदक व भोग आरती में भगवान को शकर का नैवेद्य लगाया जाएगा।

रात्रि में ग्रहण के मोक्ष के बाद होने वाली संध्या आरती में भगवान को भोग लगाया जाएगा। शक्तिपीठ हरसिद्धि, मंगलनाथ, चिंतामन सहित अन्य मंदिरों में संध्या आरती रात्रि 9 बजे के बाद होगी। रामघाट व राणोजी की छत्री घाट पर होने वाली शिप्रा आरती का समय भी रात 9 बजे निर्धारित किया गया है।

ग्रहण काल में इन बातों का रखें ध्यान

ज्योतिषाचार्य पं.अमर डब्बावाला के अनुसार चंद्रमा मन का कारक है। ऐसे में जब चंद्रमा ग्रहस्तोदित हो तब शिव के पंचाक्षर मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र आदि का जप करना चाहिए। इससे ग्रहण का दोष नहीं लगता और चंद्रमा के शुभफल प्राप्त होते हैं। ग्रहण काल में भोजन, शयन, मनोरंजन आदि निषेध माने गए हैं। ग्रहण के पश्चात स्नान कर अन्न्, पात्र आदि दान करना चाहिए।

Share This News :