Homeप्रमुख खबरे,खास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
प्रभात झा का मुंगावली में जनसंपर्क जारी

ग्वालियर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा इन दिनों उपचुनावों में व्यस्त है। प्रभात झा ने आज भी मुंगावली और कोलारस में विभिन्न स्थानों पर डोर-टू-डोर जनसंपर्क पर भाजपा प्रत्याशियों को विजय बनाने की अपील की।
इस मौके पर राज्यसभा सांसद झा ने कहा कि राज्य की सरकार हर वर्ग की खुशहाली के लिए काम कर रही है। अगर मुंगावली और कोलारस में भी भाजपा विधायक चुने जाते है तो यहां भी विकास का चक्र तेजी से चलेगा। प्रभात झा के अनुसार पार्टी सिर्फ विकास के मुददे पर चुनाव लड़ रही है।

Share This News :