Home > मनोरंजन ,
तलाक के बाद मॉडल ने एक्स को कहा- मैं तुम्हें अब भी प्यार करती हूं

पाकिस्तान की जानी मानीं मॉडल, सिंगर और एक्ट्रेस मथिरा ने कहा है कि उनका 'प्यार' शब्द से भरोसा उठ गया है. हाल में मॉडल ने अपने पति के साथ तलाक की घोषणा की है. मथिरा की शादी दुबई में रहने वाले पंजाबी रैपर फ्लिंट जे से 2013 में हुई थी. दोनों का एक बेटा भी है.इंस्टाग्राम पर मॉडल ने कहा कि मैंने इस शादी को बचाने के लिए अपना बेस्ट किया. यह आसान नहीं था, हां, लोग मुझे जज करेंगे, क्योंकि महिलाओं को हमेशा ही दोषी माना जाता है.मथिरा ने कहा कि इन दिनों उन्हें अहसास हुआ कि वे धनी नहीं हैं. उन्होंने कहा कि वे आगे अपने बच्चे की परवरिश करेंगी. उन्होंने कहा कि मैं उसे सिखाऊंगी कि कैसे अच्छा घर बनाया जाता है और तोड़ा नहीं जाता. वह एक दिन पिता बनेगा और एक खूबसूरत लड़की का पति भी.

Share This News :