Home > अपना शहर ,
खनिज इंस्पेक्टर रावत ५० हजार की रिश्बत लेते लोकायुक्त ने पकड़ा

ग्वालियर . लोकायुक्त पुलिस न शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में खनिज इंस्पेक्टर रमेश रावत को ५० हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है .एसपी लोकायुक्त अमित सिंह ने बताया की फरयादी ग्वालियर  के चिनोर निवासी जगमोहन प्रजापति का बनवार में ईंट भट्टे का कारोबार है ,जिसकी लीज रिन्यू कराने के लिए बो कई महीनो से इंस्पेक्टर के पास जा रहा था , मगर इंस्पेक्टर ५० हजार रुपय की मांग कर रहा था .उन्होंने बताया की कल ही फरयादी हमारे पास आया था .हमने गुरुवार को खनिज इंस्पेक्टर के फोन टेप किय और तय रणनीति के तहत करबाई करते हुए कलेक्ट्रट में स्थित खनिज बिभाग के दफ्तर में उसे रंगे हाथों रिश्बत लेते गिरफ्तार किया है .

Share This News :