Home > मनोरंजन ,
ये जोड़ियां बन गईं असल जिंदगी में लाइफ पार्टनर

टीवी की दुनिया के कई ऐसे सितारे हैं जिन्हें एक दूसरे से सेट पर ही प्यार हो गया और बन गए रील कपल से रियल कपल। à¤—ुरमीत चौधरी-देबिना बनर्जी: दोनों की मुलाकात शो रामायण के सेट पर हुई थी। इस शो में गुरमीत राम तो देबिना सीता की भूमिका में नजर आईं थी। शो के खत्म होने के बाद ही दोनों शादी के बंधन में बंध गई थी।विवेक दाहिया-दिव्यंका त्रिपाठी: दिव्यंका 9 साल तक शो बनूं मैं तेरी दुल्हन को-स्टार शरद मल्होत्रा के साथ रिलेशनशिप में थीं। फिर जब ये हैं मोहब्बतें में विवेक की एंट्री हुई तो कुछ महीनों बाद एक कॉमन फ्रेंड ने इन्हें मिलवाया। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। जुलाई 2016 में शादी की।आमिर अली-संजीदा शेख: दोनों नच बलिए और एक हसीना थी जैसे शो में साथ नजर आ चुके हैं। इस क्यूट कपल ने 2012 में शादी कर ली थी।हितेन तेजवानी-गौरी प्रधान: ये टीवी इंडस्ट्री के पहले रील रियल लाइफ कपल्स में से हैं। कुटुंब में साथ काम करने के बाद सास भी कभी बहू थी में भी दोनों ने साथ काम किया। इस रोमांटिक कपल ने 2004 में शादी कर ली।शक्ति अरोड़ा-नेहा सक्सेना: शो तेरे लिए की ब्रीफिंग के दौरान हुई पहली मुलाकात में शक्ति के सामने नेहा का इम्प्रेशन कुछ खास नहीं था। लेकिन धीरे-धीरे प्यार हो ही गया। इनकी शादी की खबरें कई बार आ चुकी हैं, लेकिन अभी तक शादी की नहीं है।विवियन डीसेना-वाहबिज दोराबजी: विवियन शो प्यार की ये एक कहानी के दौरान वाहबिज को अपना दिल दे बैठे थे। वाहबिज भी धीरे-धीरे विवियन के प्यार में पड़ गई। 2013 में दोनों ने शादी कर ली लेकिन तीन साल बाद ही 2016 में ये अलग हो गए।रवि दुबे-शरगुन मेहता: इनकी लव स्टोरी की शुरुआत शो 12 बाय 24 करोलबाग के दौरान शुरू हुई थी। शो जरुर खत्म हो गया लेकिन रवि को उनकी जीवनसाथी से जरुर मिला दिया।राम कपूर-गौतमी: इनकी मुलाकात घर एक मंदिर के सेट पर हुई थी। घरवालों को मनाने के लिए राम और गौतमी को काफी पापड़ भी बेलने पड़े। हालांकि 14 फरवरी 2003 को शादी कर ली।

Share This News :