Home > अपना शहर ,
केन्द्रीय मंत्री तोमर 119 दिव्यांगों को देंगे मोटराईज्ड ट्राइस्किल

ग्वालियर । ग्वालियर में आयोजित होने जा रहे दिव्यांग एवं वृद्धजन सहायता शिविर में केन्द्रीय पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने भी अपनी सांसद निधि से योगदान दिया है। उन्होंने 119 दिव्यांगजनों को बैटरीयुक्त मोटराईज्ड ट्राइस्किल मुहैया कराने के लिये सांसद निधि से 9 लाख 28 हजार रूपए की राशि मंजूर की है। कलेक्टर राहुल जैन ने केन्द्रीय मंत्री से इस शिविर में योगदान देने का आग्रह किया था। 

Share This News :