Home > अपना शहर ,
निगम परिषद की बैठक में लिए गए निर्णय

ग्वालियर । निगम परिषद की बैठक सभापति राकेश माहौर की अध्यक्षता में आयोजित निगम परिषद की बैठक में शहर विकास के विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए।
जलविहार स्थित परिषद भवन में आयोजित बैठक में जलप्रदाय विभाग के संधारण एवं नवीन कार्यों को कराने के लिए जलप्रदाय विभाग के उपलब्ध शीर्षों की बजट राशि अनुपलब्ध बजट शीर्ष में स्थानांतरित कराने के क्रम में वित्तीय वर्ष 2017-18 में जलप्रदाय विभाग को आवंटित बजट पुरानी टंकियांे की मरम्मत एवं अनुरक्षण मद 1 करोड में से 50 लाख एवं ग्रेविटी लाइन एवं पम्पिंग लाइन संधारण मद में 2.50 करोड में से 1 करोड कुल राशि 1.50 करोड औजार सामाग्री में स्थानांतरित करने को लेकर निर्णय लिया गया। 
वहीं अमृत योजना को लेकर सभापति माहौर ने निगमायुक्त को निर्देश दिए कि पानी की समस्या का निदान एवं अन्य समस्याओं को लेकर जल्दी से जल्दी बैठक करें तथा सभी पार्षदगणों को जानकारी उपलब्ध कराएं। इसके साथ ही अब्दुल हमीद कादरी शहर काजी को लीज पर आवंटित 46.92 वर्गमीटर भूमि को कार्यालय संचालन हेतु वर्ष 2017-18 की कलेक्टर गाईड अनुसार भूमि की लीज को लेकर मेयर इन काउंसिल के संकल्प पर चर्चा कर उक्त प्रकरण की जांच हेतु 3 सदस्यीय कमेटी का गठन कर दो माह में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
बैठक में निगम की विभिन्न मार्केटर्स में रिक्त दुकानों तथा मल्टीलेवल पार्किंग में रिक्त व्यावसायिक हाॅल मप्र नगर पालिक निगम के नियम 2016 के प्रावधानों के अंतर्गत 30 वर्ष की लीज पर आवंटन हेतु प्राप्त 17 आफर्स में से 14 आफर्स की स्वीकृति के संबध में प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए सम्पत्तिकर की दरें वार्षिंक भाडा मूल्याकन की दरें परिक्षेत्र एवं अन्य उपकरों के अवधारण बाबत निगमायुक्त के प्रतिवेदन एवं मेयर इन काउंसिल के संकल्प को बहुतम के आधार पर स्वीकृत किया गया। बैठक में निगम परिषद के ठहराव क्रमांक 110 दिनांक 31 अक्टूबर 2017 द्वारा वार्ड क्रमांक 33 में घटित घटना की जांच हेतु गठित समिति की रिपोर्ट में डा मीना दुबे एवं डाॅ निर्मिला दुबे को दोषहीन मानते हुए संबंधित ठेकेदार की लापरवाही मानी गई।

Share This News :