Home > अपना शहर ,
नगरीय विकास मंत्री माया सिंह ने किया शोक व्यक्त

ग्वालियर । प्रदेश की नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने शुक्रवार को शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। मंत्री माया सिंह ने राजा साहब पुष्पराज सिंह के निधन पर पालपुर कोठी पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। 
सेवानिवृत्त डिप्टी कलेक्टर के पुत्र के निधन पर आर्मी बजरिया स्थित आवास पहुंचकर मंत्री ने शोक व्यक्त किया। नईदुनिया के फोटोग्राफर राकेश वर्मा के पिता जी के निधन पर सूरीनगर स्थित आवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया और चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। गजेंद्र भदौरिया की पत्नी के निधन पर हरिओम कॉलोनी पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार को ढांढ़स बढ़ाया। 
माया सिंह ने घासमंडी पहुंचकर प्रदीप दीक्षित के परिवार के सदस्य के निधन पर शोक व्यक्त किया। सुरेश शर्मा की माताजी के निधन पर कुम्हरपुर स्थित आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। आईटीएम यूनिवर्सिटी के चेयरमैन रमाशंकर सिंह की माताजी के निधन पर यूनिवर्सिटी पहुंचकर मंत्री माया सिंह ने दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोक व्यक्त किया। संजय खंडेलवाल की माताजी के निधन पर मुरार पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share This News :