Home > अपना शहर ,
सामूहिक निःशुल्क विवाहः 251 जोड़ों में पांच दिव्यांग, 16 निकाह भी होंगे

ग्वालियर। जनउत्थान न्यास के तत्वावधान में 17 फरवरी फुलैरा दौज के अवसर पर निःशुल्क विवाह एवं निकाह समारोह की तैयारियों के लिए आज वीर सावरकर सरोवर (कटोराताल) के सामने पं. रविशंकर हाॅस्टल के पास स्थित मैदान में न्यास के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता पार्षद डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मौजूद तमाम सदस्यों के आये सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया।  
बैठक में गठित सभी नौ समितियोें एवं मुख्य आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों की अहम बैठक हुई। जिसमें निःशुल्क विवाह समारोह के आयोजन को अंतिम रूप प्रदान किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए न्यास के अध्यक्ष डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार ने कहा कि 251 जोड़ों का सर्वजातीय निःशुल्क विवाह एवं निकाह का आयोजन में गठित होने वाली समितियों के सदस्यो को गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिम्मेदारियां दी गई हैं, सभी सदस्य व पदाधिकारी इस आयोजन को अपने परिवार का आयोजन समझ कर कार्य करंेगे तो निश्चित रूप से यह आयोजन पूरी तरह से सफल होगा। उन्होनें कहा कि पिछले वर्ष भी सदस्यों ने कड़ी मेहनत व परिश्रम करके आयोजन को सफल करवाया था। उन्होनंे बताया कि इस वर्ष भेंट किये जाने वाले उपहारों में वृद्धि की गई हैं। न्यास जो सामान दे रहा है उसके अलावा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ भी इन्हें दिलवाया जा रहा हैं। डाॅ. सिकरवार ने कहा कि 15 फरवरी को विवाह स्थल पर मेंहदी व हल्दी की रस्म पूरी की जायेगी तथा 16 फरवरी को महिला संगीत का आयोजन होगा। इसमें कन्या पक्ष के परिवारजन हीं मौजूद रहेंगे। विवाह समारोह में पांच दिव्यांग जोड़े 16 निकाह एवं 230 सामान्य शादियां होगीं। उन्होंने कहा कि स्टेज पर वर-वधु पक्ष का परिवार के साथ फोटो सेषन हो, इसकी भी हम व्यवस्था कर रहे हैं। भोजन की व्यवस्था एम.एल.बी. काॅलेज मैदान पर रहेगी, जिसमंे 50 हजार से अधिक लोगों के भोजन के लिए 150 स्टाॅल लगाये जायेगें तथा पेयजल की भी बेहतर व्यवस्था रहेगी। 
बैठक में राजेश सिंह तोमर, सुरेन्द्र सरीन, कमल किशोर पाठक, मोहन छिरोल्या, रघुनंदन सिंह तोमर, प्रदीप गर्ग, छाऊलाल साहू, जहान सिंह तोमर, अविनाश कुशवाह, योगेन्द्र सिंह राठौर, हाकिम सिंह कौरव, अनिल पाठक, पद्म सिंह तोमर, मुरारीलाल सविता, राजू चैरसिया, द्वारिका प्रसाद बघेल, वीर सिंह चैहान, पोहप सिंह वर्मा, आर.डी. महोविया, फेरन सिंह जाटव, रूप सिंह राजपूत, छोटेलाल झा, विजय बहादुर त्यागी, सुरेश प्रजापति, प्रेमसिंह तोमर, नरेष कौशिक, नवनीत भदौरिया, आशू तोमर, दिनेश पाराशर, लाखन सिंह चैहान, नरेन्द्र राजावत्, आशीष साहू, सुरेन्द्र साहू, महेश कुश वाह, प्रताप परिहार, बृजेश पाठक, गंगाराम प्रजापति, छोटू मण्डेलिया, धर्मवीर जाटव, बिरजू थापा, अंकित कटठल, डब्बू खान, शिशुपेन्द्र सिंह सिकरवार, अभय कुमार सिंह, अनीस मंसूरी, गुलाब प्रजापति, ओमप्रकाश चैहान, श्रीमती सीमा धूपड़, श्रीमती शाोभा यादव, श्रीमती मंजू मल्होत्रा, श्रीमती निकिता गौरड़िया, श्रीमती सिद्धि वर्मा, दीक्षा सिंघल, पूजा बाथम, à¤à¤¶à¥à¤µà¤°à¥à¤¯à¤¾ शिवहरे, à¤¶à¤¾à¤²à¥‚ à¤¶à¤°à¥à¤®à¤¾, श्रीमती लक्ष्मी मुठेले, सुकन्या शर्मा, महेन्द्र कुशवाह, करन शाक्य आदि उपस्थित रहे। 
 
251 कारों से बहनों की विदा  
डाॅ. सिकरवार ने बताया कि विवाह की रस्म के बाद विदाई की रस्म भी धूमधाम से की जायेगी। इसके लिए 251 कारों से बहनों की विदाई होगी। इसके तहत वर-वधु की एक स्वागत रैली विवाह स्थल से प्रारंभ होकर इंदरगंज चैराहा, दालबाजार, लोहिया बाजार, अस्पताल मार्ग से नाका चन्द्रवदनी, थाटीपुर, बारादरी मुरार, सात नम्बर चैराहा, पिन्टो पार्क, दीनदयाल नगर, षताब्दीपुरम् होते हुए गोला का मंदिर, स्टेशन बजरिया से फूलबाग चैराहे पर समाप्त होगी, वहां से अपने निवास के लिए इन्ही वाहनों से जाएंगे। मंच पर जी.डी.ए. के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र सिंह राजपूत, श्रीमती विद्यादेवी कौरव, श्रीमती आशा सिंह, हरिबाबू शिवहरे, गंगा सिंह सिकरवार, वरिष्ठ पार्षद अशोक गेड़ा, रणवीर सिंह परिहार, अवध सिंह धाकरे, अवधेश कौरव, भूपेन्द्र चैहान, श्रीमती बबीता डाबर, सुरेश नीखरा, मंचासीन रहे। कार्यक्रम की रूपरेखा न्यास के सचिव चन्द्रप्रकाश गुप्ता ने दी तथा संचालन महेन्द्र शुक्ला ने किया। 

Share This News :