Home > अपना शहर ,
विधायक कटारे के खिलाफ झूठी एफआईआर के विरोध में पुतला फूंका

ग्वालियर । शहर जिला कांग्रेस कार्यक्रम अभियान आंदोलन के संयोजक पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल के नेतृत्व में आज भाजपा सरकार का फूलबाग चैराहा पर पुतला दहन करते हुए कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कराने को साजिश करार दिया गया। 
शहर जिला कांग्रेस कार्यक्रम अभियान आंदोलन के संयोजक पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने भाजपा सरकार का पुतला दहन करते हुए कहा कि राजनैतिक बदले की भावना से ओछी मानसिकता अपनाते हुए मप्र की भाजपा सरकार ने कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे के खिलाफ जो एफआईआर दर्ज कराई है वह पूरी तरह एक षणयंत्र का हिस्सा है, भाजपा सरकार और इसके मंत्री तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाते हुए बदले की भावना से कार्य कर रहे है, जिस छात्रा को न्याय पालिका ने जेल में रखने का आदेश दिया है, जेल के अंदर से उसका आवेदन किसने बनवाया, बिना जांच के एफआईआर दर्ज कैसे हुई, और पुलिस को किस सरकार के नुमांईदें ने फोन किया, इसकी न्यायिक जांच होना चाहिये, क्योंकि हेमंत कटारे कांग्रेस के विधायक है उनकी छवि को बिगाड़ने के लिये और 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार को देखकर यह साजिश रची गई है। 
पुतला दहन में पूर्व प्रदेश सचिव सुरेन्द्र शर्मा, महाराज सिंह पटेल, उपाध्यक्ष कमलेश कोरव, महामंत्री सरोज मिश्रा, प्रवक्ता रघुराज सिंह राजपूत, केसी सिंह राजपूत, कार्यकारिणी सदस्य गुरूमुख करोसिया, ब्लाॅक अध्यक्ष रमेश पाल, अनिल गुप्ता, प्रेम सिंह कौरव, देवेन्द्र पाठक, मधुलिका क्षीरसागर, किरन खेनवार, ममता रजक, अरूणा गुप्ता, उषा चैहान, अब्दुल हमीद पप्पू, अभिषेक शर्मा, गिर्राज चांदोरिया, राजेश जाटव, मनोज मोदी, चेतन भार्गव आदि शामिल थे। संचालन संगठन प्रभारी महामंत्री लतीफ खां मल्लू और आभार प्रदर्शन संजीव दीक्षित ने किया।

Share This News :