Home > मनोरंजन ,
अनुष्का का पोस्टर देख मुस्कुरा दिए विराट

सेंचुरियन। विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका में वनडे सीरीज में बिजी है, जबकि उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भारत में फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त है। इसके बावजूद फैंस कुछ हद तक विराट को अनुष्का की कमी अखरने नहीं देते हैं।

सुपरस्पोर्ट पार्क में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में तो फैंस अनुष्का का पोस्टर लेकर मैदान में पहुंच गए थे। दक्षिण अफ्रीका 32 ओवरों में 118 रनों पर 9 विकेट खो चुका था और विराट उस वक्त बाउंड्री पर ‍फील्डिंग कर रहे थे। तभी एक फैन हाथ में विराट और अनुष्का का पोस्टर लहराने लगा। इस पोस्टर में विराट-अनुष्का की शादी का फोटो था और उस पर लिखा था, 'शादी मुबारक'। यह फोटो देख विराट की शादी की यादें ताजा हो गई होगी, इसलिए वे इसे देखकर  मुस्कुरा दिए और उन्होंने पीछे की  तरफ à¤¦à¥‡à¤–कर हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन स्वीकारा। à¤‡à¤¸à¥€ दौरान कैमरों की नजर भी विराट और इस पोस्टर पर पड़ी और इस दृश्य को टेलीविजन के जरिए करोड़ों दर्शकों ने देखा। 33वें ओवर में ही दक्षिण अफ्रीका की पारी खत्म हो गई।

Share This News :