Home > मनोरंजन ,
राजस्थान में रिलीज होगी पद्मावत

तमाम विरोधों के बाद पद्मावत मेकर्स के लिए राजस्थान से राहत भरी खबर आई है. जोधपुर में संजय लाली भंसाली की फिल्म पद्मावत के लिए आज स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई है. यह स्पेशल स्क्रीनिंग चार लोगों के लिए हैं. जिसमें हाईकोईट के जज जस्टिस संदीप मेहता और स्टाफ मेंबर शामिल होंगे.यह पीरियड फिल्म आज रात को 8 बजे जोधपुर के Inox मॉल में हाई सिक्योरिटी के बीच दिखाई जाएगी. सिनेमाहॉल के ऑनर को स्पेशल पासवर्ड दिया गया है. इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि फिल्म का केवल एक ही शो ऑर्गनाइज हो.यह स्पेशल स्क्रीनिंग डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की उस अर्जी पर रखी गई है जिसमें उन्होंने फिल्म के लीड एक्टर्स और अपने खिलाफ दायर याचिक को रद्द करने की मांग की है. मार्च 2017 को यह FIR डीडवाना पुलिस स्टेशनल में दर्ज कराई गई थी. FIR में वीरेंद्र सिंह और नागपाल सिंह नामक शख्स ने एतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ करने और रानी पद्मावती की छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया था.जस्टिस संदीप मेहता का कहना है कि न्याय को सुरक्षित रखने के लिए इस फिल्म की स्क्रीनिंग काफी आवश्यक है. याचिकाकर्ता ने भी कोर्ट के लिए फिल्म की स्क्रीनिंग कराने की सहमति दी है.दरअसल, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना- महाराष्ट्र के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह कटार ने चिट्ठी लिख कहा था कि उन्होंने 2 फरवरी को पद्मावत देखी है, जिसमें राजपूतों की वीरता और त्याग का बहुत सुंदर चित्रण किया गया है. यह फिल्म रानी पद्मावती की महानता को समर्पित है. फिल्म में पद्मावती और अलाउद्दीन के बीच कोई भी सीन नहीं है. हम हमारा आंदोलन/विरोध बिना शर्त वापस लेते हैं.

Share This News :