Home > अपना शहर ,
कोलारस से देवेन्द्र ने परचा भरा, शिवराज-यशोधरा रहे मौजूद

कोलारस (शिवपुरी)। कोलारस उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार देवेन्द्र जैन पत्ते वाले ने आज नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और खेल मंत्री यशोधरा राजे , ,जनसम्पर्क मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रने खुले वाहन में एक रोड शो भी किया, जिसमें पार्टी के लगभग सभी बड़े नेता शामिल हुए।
भाजपा के लगभग सभी बड़े नेता आज कोलारस पहुंचे और रोड शो के जरिए अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। खुली जीप में कोलारस उम्मीदवार देवेन्द्र जैन के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, खेल मंत्री यशोधरा राजे, प्रदेशाध्यक्ष भाजपा नंदकुमार सिंह सवार होकर शहर के अलग-अलग इलाकों से गुजरे। रोड शो के जरिए सभी नेता उम्मीदवार देवेन्द्र जैन के साथ निर्वाचन अधिकारी कार्यालय पहुंचे और नामांकन दाखिल किया।

Share This News :