Home > अपना शहर ,
शहीद की पार्थिव देह को 3 साल के बेटे व भाई ने दी मुखाग्नि

ग्वालियर।  à¤œà¤®à¥à¤®à¥‚-कश्मीर के पुंछ व राजौरी सेक्टर में रविवार को पाकिस्तानी सेना द्वारा शांतिकाल में की गई फायरिंग में शहीद हुए ग्वालियर के जवान रामअवतार लोधी की पार्थिव देह को पूरे सम्मान के साथ सोमवार शाम पैतृक गांव बरौआ लाया गया। यहां वंदे मातरम के जयघोष व पाक मुर्दाबाद के नारों के बीच 3 साल के बेटे दिव्यांश व छोटे भाई शंकर ने मुखाग्नि दी। मुखाग्नि के समय जवान के सम्मान में सेना के जवानों ने शस्त्र उलटे कर अंतिम सलामी दी और मातमी धुन बजाई। शहीद के अंतिम दर्शन के लिए आसपास के गांवों के हजारों लोगों को भीड़ उमड़ पड़ी। सबकी आंखें नम व पड़ोसी मुल्क पाक के खिलाफ चेहरे पर आक्रोश था। अंतिम संस्कार में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, साडा अध्यक्ष राकेश जादौन, जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।विमानतल से सेना के अधिकारी शहीद जवान की पार्थिव देह को सेना के वाहन से पैतृक गांव बरौआ पहुंचे। पार्थिव देह घर पहुंचते ही महिलाओं का धैर्य टूट गया। शहीद की पत्नी रचना, मां, बहन व सास पार्थिव देह से लिपट गईं। ये दृश्य देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं। मां व पत्नी ने प्यार से शहीद के चेहरे पर हाथ फेरा और अंतिम दर्शन किए।परिवार के लोगों के अलावा केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, साडा अध्यक्ष राकेश जादौन ने शहीद की अंतिम यात्रा में कंधा दिया। ग्रामीण पार्थिव देह के आगे ट्रॉली से फूल बरसाते हुए चल रहे थे।

Share This News :