Home > अपना शहर ,
जनसम्पर्क मंत्री ने डांग करैरा पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की

दतिया । हाल ही में दतिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डांग करैरा में आवास निर्माण के दौरान हुई दुर्घटना में श्रीराम पाल की मृत्यु हो गई थी। जैसे ही इस बात की खबर मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र को लगी वह श्रीराम पाल के परिजनों से मिलने डांग करैरा पहुंचे। 
उन्होंने मृतक के पुत्र जीतेन्द्र वा छोटू को सांत्वना दी और मौके पर उपस्थित सीईओ जिला पंचायत संदीप माकिन को सहायता राशि का प्रकरण तैयार कर ऊपर भेजने के निर्देश दिए। इस दौरान बृजेन्द्र मिश्रा, बलदाऊ यादव, जीतू कमरिया, विनय यादव आदि उपस्थित रहे। 

Share This News :