Home > अपना शहर ,
मनुष्यता की पर्याय बन रही है रेडक्रॉस – पवैया

ग्वालीयर।  à¤°à¥‡à¤¡à¤•्रास का मतलब मनुष्यता है। मनुष्य वो ही सफल होता है जो अपने जीवन में लक्ष्य लेकर चलता है। सफलता और सार्थकता दोनो के अर्थ एक ही है। उक्त आशय के उदगार उच्च शिक्षा एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री जयभान सिहं पवैया ने भारतीय रैडक्रास सोसायटी की हरियाणा राज्य  à¤¶à¤¾à¤–ा एवं धरा फाउन्डेशन के सहयोग से आयोजित हो रहे सात दिवसीय अंतर्राज्यीय जूनियर रैडक्रास प्रशिक्षण शिविर के उदघाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रुप मे व्यक्त किए। गुरूवार से शुरू हुआ यह प्रशिक्षण शिविर 14 फरवरी तक चलेगा। 
इस शिविर मे पुरे देश  à¤­à¤° के 15 राज्यों के 305 प्रतिभागी भाग ले रहे है। उच्च शिक्षा मंत्री  à¤ªà¤µà¥ˆà¤¯à¤¾ ने कहा कि रैडक्रास सोसायटी आज के युवा वर्ग मे सहयोग, सेवा एवं धर्म व परोपकार की भावना को ऐसे शिविर लगाकर जागृत कर रही है। 
इस अवसर पर रेडक्रास सोसायटी हरियाणा राज्य शाखा के महासचिव  à¤¡à¥€ आर शर्मा ने शिविर की रुपरेखा और रैडक्रास सोसायटी की उपलब्धियों के बारे मे विस्तृत जानकारी दी। 
इस अवसर पर धरा फाउन्डेशन के सयोंजक  à¤°à¤¾à¤œà¥‡à¤¶ सोलंकी ने ग्वालियर मे जूनियर रैडक्रास का आयोजन करने के लिये रेडक्रास सोसायटी के प्रति आभार जताया।  à¤‰à¤¨à¥à¤¹à¥‹à¤¨à¥‡ कहा कि ग्वालियर में दिव्यांग मित्र अभियान कार्यक्रम रैडक्रास सोसयटी हरियाणा के सहयोग से आयोजित हो रहा है। हरियाणा रेडक्रास ने पूरे देश के विभिन्न प्रांतों रेडक्रास के बच्चों का शिविर गवालियर मे लगाया है। इसके लिये ग्वालियरवासी उनका अभिनंदन करते हैं। उन्होने शिविर मे आये बच्चों से कहा कि दिव्यांग मित्र अभियान के अन्तर्गत आयोजित होने जा रहे कार्यक्रम में राष्ट्रपति के समक्ष स्वयं सेवक के रुप मे आपका योगदान जीवन पर्यन्त याद रहेगा। 
इस अवसर पर देश भर से आये प्रतिभागियों को हरियाणा प्रदेश के रिर्सोस परसन  à¤°à¤¾à¤œà¤¾ सिहं जींजर ने स्वास्थ्य, सेवा एवं मित्रता की शपथ दिलायी। कार्यक्रम मे बच्चों ने देष भक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर  à¤¹à¤°à¤¿à¤¯à¤¾à¤£à¤¾ प्रदेश के विभिन्न जिलों के सचिवो के साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
अंत में इस प्रशिक्षण शिविर के निदेशक  à¤°à¤¾à¤®à¤¾à¤¶à¥€à¤· मंडल ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। 

Share This News :