Homeखास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
अभिलाषा को मिली चार लाख की सहायता राशि

दतिया । दतिया विकासखंड के ग्राम कमरारी निवासी अभिलाषा पर दुख का पहाड़ उस समय टूट पड़ा जब उनके पति सुनील अहिरवार की विगत 9 निवम्बर को सर्पदंश से मृत्यु हो गई। 
संवेदनशील मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने तहसीलदार को प्रकरण तैयार कर सहायता राशि दिलाने के निर्देश दिए। तहसीलदार द्वारा सर्पदंश के कारण मृत्यु पर चार लाख रूपये की सहायता राशि का प्रस्ताव तैयार किया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान जनसम्पर्क मंत्री ने पति की मृत्यु के उपरांत दुखी परिवार को न केवल सांत्वना दी बल्कि उन्हें चार लाख रूपये की सहायता राशि का प्रमाण-पत्र भी सौंपा। सर्पदंश के उपरांत मृत्यु को प्राप्त कर चुके सुनील अहिरवार तो अब वापस नहीं आयेंगे। किन्तु शासन द्वारा मिली चार लाख रूपये की राशि से अभिलाषा को अपने आगे की आजीविका चलाने तथा बच्चों के पालन पोषण, पढ़ाई आदि के लिए मदद जरूर मिली है।

Share This News :