Home > अपना शहर ,
सात दिवसीय राष्ट्रीय रामायण मेला 17 फरवरी से

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर महानगर में 17 से 23 फरवरी तक सात दिवसीय राष्ट्रीय रामायण मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस सात दिवसीय रामायण मेला में देशभर के मूर्धन्य संतों के प्रवचन होंगे वहीं रामकथा, रामलीला, प्रदर्शनी , मानस सम्मेलन, ध्यान योग शिविर का आयोजन भी होगा। 
उक्त जानकारी आज पत्रकारों को देते हुए राष्ट्रीय रामायण मेला के संस्थापक अध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया  à¤¨à¥‡ बताया कि यह आयोजन भारत में तीसरा और ग्वालियर के इतिहास में पहला होगा। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में देश के अनेक प्रमुख संत तथा कलाकार भाग लेंगे।  à¤¸à¤¾à¤¤ à¤¦à¤¿à¤µà¤¸à¥€à¤¯ राष्ट्रीय रामायण मेला में अपरान्ह एक से छह बजे तक भारत के विख्यात रामकथा वाचक संत प्रेमभूषण महाराज द्वारा रामकथा होगी। वहीं मानस सम्मेलन संत समागम विद्वानों व संत विभूतियों के नित्य मानस पर प्रवचन होंगे। राष्ट्रीय रामायण मेला में रात्रि साढे सात बजे से 10 बजे तक वृंदावन के आचार्य पंडित रामस्वरूप शास्त्री की मंडली द्वारा सात दिनों तक रामलीला का मंचन होगा। उन्होंने बताया कि नई दिल्ली से गांधी नेशनल सेंटर ऑफ आर्ट द्वारा लीला राम की नाम से चित्ताकर्षक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस प्रदर्शनी में विश्वभर में रामलीलाओं के विविध दृश्य प्रस्तुत होंगे। इसी तरह राम वन गमन पथ की सचित्र झांकी भी लगाई जाएगी। 
मप्र के मंत्री पवैया ने बताया कि इस राष्ट्रीय रामायण मेला हजीरा क्षेत्र के मनोरंजनालय प्रांगण में होगा। इसमें सुबह साढे छह से साढे सात  à¤¬à¤œà¥‡ तक पतंजलि द्वारा ध्यान योग शिविर तथा आठ से साढे 11 बजे तक 51 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा नित्य रामायण परायण किया जाएगा। इसमें 12 से एक बजे तक रामायण अंताक्षरी प्रतियोगिताएं भी होंगी। आयोजन स्थल पर गीता प्रेस गोरखपुर सहित देश की प्रमुख संस्थाओं के साहित्य विक्रय स्टॉल भी लगाए जाएंगे। 
उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि नैतिकता व आस्तिकता के इस संस्कार अभियान में 23 फरवरी को पांच हजार परिवारों को मेला समिति द्वारा रामचरित मानस भेंट कर संतों के सानिध्य में नित्य रामायण पाठ का मंत्रोच्चार के साथ संकल्प कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि 17 फरवरी को 11 बजे से किला द्वार से रामायण जी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा संतों की अगुवाई में निकलेगी। साढे 12 बजे हनुमत ध्वजा रोपण होने के बाद अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पंडित अजय याज्ञिक दिल्ली द्वारा संगीतमय सुंदरकांड की प्रस्तुति देंगे। इसी के बाद साढे तीन बजे से संत प्रेमभूषण महाराज कथा का शुभारंभ करेंगे। 
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय रामायण मेला संरक्षक पवैया ने बताया कि मेला में संत शिरोमणि श्री राम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत स्वामी नृत्य गोपाल दास महाराज समापन अवसर पर आएंगे। इसी के साथ कनकेश्वरी देवी, जगदगुरू रामानंदाचार्य रामभद्राचार्य , महामंडलेश्वर विश्वभूषण दास, संत राजेश्वरानंद महाराज, साध्वी प्रज्ञा भारती, महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद , अयोध्या के महंत हनुमान गढी के कमल नयनदास , दिव्य ज्योति जागृति मिशन , दिल्ली से साध्वी दीपा भारती, महंत रामभूषण दास, महंत रामदास महाराज दंदरौआ, रविशंकर महाराज रावतपुरा, सहित साध्वी ऋतंभरा व संत राजेन्द्रदास महाराज को भी आमंत्रित किया गया है। पत्रकार वार्ता में नगर निगम  à¤¸à¤­à¤¾à¤ªà¤¤à¤¿ राकेश माहौर और डॉ. हरीमोहन पुरोहित भी मौजूद थे। 

Share This News :