Home > मनोरंजन ,
कानूनी राय लेने के बाद ही जीतेंद्र के खिलाफ दर्ज होगा केस : HP पुलिस

शिमला। à¤…भिनेता जीतेंद्र के खिलाफ रिश्तेदार द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के मामले की शिमला पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शिमला के पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल ने जांच का जिम्मा एएसपी प्रवीर ठाकुर को सौंप दिया है।सूत्रों के मुताबिक शिमला पुलिस के पास पहली बार इस तरह का मामला आया जो सालों पुराना है। पुलिस अब इस बारे में कानूनविदों की राय लेने के बाद ही केस दर्ज करेगी। पहले पुलिस उस ईमेल आइडी की भी जांच करेगी, जिससे डीजीपी को शिकायत आई थी। पता लगाया जाएगा कि शिकायत करने वाला असल में कोई है भी या फिर यह झूठी तो नहीं।असल में महिला शिकायतकर्ता ने ईमेल अपनी आइडी से शिकायत नहीं भेजी है। अभी शिकायतकर्ता को भी शिमला नहीं बुलाया जा रहा है। पुलिस पहले सारे कानूनी पेंच देखना चाह रही है।

अभिनेता जीतेंद्र कुमार पर उन्हीं की एक रिश्ते की बहन ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मामला 47 साल पुराना है। जनवरी 1971 में उसकी उम्र 18 वर्ष थी, जबकि जीतेंद्र की करीब 28 वर्ष थी। उसे फिल्म की शूटिंग दिखाने के बहाने शिमला लाया गया था।

इस दौरान उसे यह नहीं बताया गया कि शिमला में किस फिल्म की शूटिंग हो रही है। वे शिमला पहुंचे तो सीधे होटल चले गए। वह थक चुकी थीं इसलिए होटल के कमरे में सो गईं। रात को जब वह सोई थीं तो जीतेंद्र उसके कमरे में आए और यौन उत्पीड़न किया।

उसने कहा कि जीतेंद्र ने उस समय शराब पी रखी थी। इस दौरान उन्होंने जीतेंद्र को धक्का देने की कोशिश भी की, लेकिन वह नहीं माने। शिकायत में लिखा है कि वह इतने साल माता-पिता की वजह से चुप रही, लेकिन उनके निधन के बाद बाद उन्होंने शिकायत करने का फैसला लिया है।

Share This News :