Home > मनोरंजन ,
वायरल गर्ल प्रिया प्रकाश वारियर ने खोला अपने लव लाइफ का राज

फिल्म रिलीज से पहले ही एक वीडियो क्ल‍िप से रातोंरात फेमस हुई मलायली एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर ने  अपने फेम के एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए कहा कि मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा कि ऐसा कुछ हुआ है. इस वीडियो ने मेरी जिंदगी बदल दी है.वीडियो की शूटिंग पर प्रिया ने कहा कि फिल्म के इस रोमांटिक गाने के लिए डायरेक्टर चाहते थे कि मैं अपनी आईब्रो से कुछ अलग करूं. मुझे एक्सप्रेशन के जरिए प्यार का इजहार करना था. मुझे जो कहा गया मैंने वो कर दिया. 18 साल की प्रिया बीकॉम फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट हैं. प्रिया का कहना है कि मेरी लाइफ में अभी कोई भी स्पेशल पर्सन नहीं है.प्रिया ने आगे कहा कि मैं अभी अपनी पढ़ाई और करियर पर ध्यान देना चाहती हूं. वेलेंटाइन पर मैं अपने कॉलेज में रहूंगी. मैं इस बारे में ज्यादा सोचा नहीं है.

Share This News :