Home > मनोरंजन ,
रातों-रात मशहूर होने वाली प्रिया के खिलाफ दर्ज हुई FIR, आरोप सुनकर हैरान रह जाएंगे आप

मुंबई: बीते कुछ दिनों से सोशल साइट पर एक वीडियो काफी वायरल हो रही हैं। इस वीडियो में तीखे नैन-नक्श वाली 18 साल की प्रिया प्रकाश वारियर ने अपनी अदाओं से à¤‡à¤‚टरनेट पर तहलका मचा दिया। हाल ही में जिस गाने से  à¤ªà¥à¤°à¤¿à¤¯à¤¾ आज स्टार बन चुकी हैं उसी गाने ने उनके लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। इस गाने के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। इसकी शिकायत में फिल्म के मेकर उमर लूलू और प्रिया प्रकाश पर मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि हैदराबाद के कुछ युवा इस गाने पर आप्तति जता रहे हैं। उनका कहना है कि हालांकि ये विडियो उन्हें भी पसंद आया था पर, जब उन्होंने मलयालम भाषा के इस गाने का अनुवाद किया तो उन्हे पता चला कि इसमें कुछ शब्द ऐसे हैं जो कि मुस्लिम धर्र्म की भावनाओं को आहत कर सकते हैं । ऐसे में उन्होंने इसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। 

PunjabKesari

खबरों की मानें तो इन युवाओं का कहना है ‘मानिका मलयारा पूवी ‘ गाने का अंग्रेजी में अनुवाद करने पर वो मुस्लिमों के पैगंबर की बेइज्जती करता हुआ प्रतीत होता है।

PunjabKesari

साथ ही हैदराबाद में एक शख्स ने फेसबुक लाइव में ये भी कहा है लड़की के एक्सप्रेशन इस गाने के लिरिक्स की बेइज्जती कर रहे हैं। बताया जा रहा है इस शख्स का नाम अदनान कमर है। ऐसे में साफ है कि  à¤®à¥à¤¸à¥à¤²à¤¿à¤® समुदाय को इस गाने में प्रिया प्रकाश के एक्सप्रेशन और इसके लिरिक्स को लेकर आपत्ति है।फिलहाल इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।

PunjabKesari

बता दें कि फिल्म के इस गाने को शान रहमान ने कंपोज किया है। वहीं इसके अलावा 13 फरवरी को फिल्म ‘ओरू अदार लव’ का एक नया टीजर भी लॉन्च हुआ है। पिछले वीडियों की तरह इसमें भी प्रिया प्रकाश अपनी अदाओं से लोगों को दिवाना बना रही है। ऐसे में फिल्म के इस टीजर को 12 घंटे में यूट्यूब पर 30 लाख से ज्यादा व्यूज भी मिल चुके हैं। इसके अलावा प्रिया के फॉलोअर्स की संख्या रातों रात 10 लाख से ऊपर पहुंच गई।

PunjabKesari

Share This News :