Homeखास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
दो परिवारों को जनसम्पर्क मंत्री ने दी पांच लाख की मदद

दतिया । मध्यप्रदेश सरकार किसानों के दुख-दर्द में हमेशा उनके साथ है। कृषि कार्य करते हुए यदि कोई व्यक्ति जाने-अनजाने में दुर्घटना का शिकार हो जाता है। तो मध्यप्रदेश सरकार उसके परिजनों को अविलंब मदद प्रदान करती है। मदद से किसान की जिन्दगी तो वापस नहीं आती है किन्तु अनायास काल कवलित हुए कृषक का परिवार शासन की मदद से दर-दर की ठोकरे खाने से बच जाता है।
ऐसे ही दो मामले ग्राम खरग एवं रांवकलां में सामने आए जब रांवकला निवासी कमलेश प्रजापति की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई तो उनकी पत्नि संपा बाई पर आफत का पहाड़ टूट पड़ा। मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डाँ. नरोत्तम मिश्र के निर्देशानुसार तहसीलदार द्वारा प्रकरण तैयार कर कृषि विभाग को भेजा। मुख्यमंत्री कृषक कल्याण योजना के तहत चार लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई। इसीक्रम में श्री देव सिंह एवं उनकी पत्नि गोमा के पुत्र की मृत्यु पर भी एक लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई। जनसम्पर्क मंत्री द्वारा हितग्राहियों को योजना के तहत् सहायता राशि के स्वीकृत पत्र वितरित किए। सहायता राशि मिलने से अब यह निश्चित है कि किसान परिवार आफत की घड़ी में अपने आप को असहाय महसूस नहीं करेंगे।

Share This News :