Home > अपना शहर ,
251 जोड़े हुये एक-दूजे के, बैंडबाजों से निकली बारात - मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ भी मिलेगा

ग्वालियर। महापौर विवेक शेजवलकर ने कहा कि ग्वालियर के इतिहास में यह पहला अवसर है जब 251 जोडों का एक साथ विवाह-निकाह एक पण्डाल में जन उत्थान न्यास करा रहा है। न्यास के अध्यक्ष व मेरे छोटे भाई डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार को ईश्वर और संपन्न बनाये, ताकि वे और ज्यादा गरीब कन्याओं के विवाह कर सकें। गरीब कन्याओं को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ भी मिलेगा। 
महापौर शेजवलकर आज जन उत्थान न्यास द्वारा जनकपुरी कटोराताल के सामने मैदान पर आयोजित सर्वजातिय निःशुल्क 251 जोडों के विवाह समारोह के आर्शीवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी से बोल रहे थे। कार्यक्रम में संतों एवं अतिथियों ने नव दम्पत्ति को आर्शीवाद दिया। कटोराताल के सामने विवाह स्थल जनकपुरी में आज 251 जोडों का विवाह पूर्ण धार्मिक रीति रिवाज के साथ संपन्न हुआ। एक ही परिसर में बने मण्डपों मे जहां कन्याओं ने सात फेरे लिए, वही निकाह भी पढे़ गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर विवेक शेजवलकर ने कहा कि डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार एक राजनीतिक कार्यकर्ता हैं, मगर बड़ा अदभुत समाज सेवा कार्य उन्होंने हाथ में लिया है। कन्याओं के विवाह कराना यज्ञ के समान है। उन्होने कहा कि आज सब जानते हैं कि एक बेटी का विवाह करना मुश्किल होता है। डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार ने 251 जोड़ों का विवाह कराकर पुण्य का कार्य किया है। यह पुनीत कार्य है। संत कृपाल सिंह महाराज ने कहा कि राजनेता मैंने बहुत देखे हैं, लेकिन सतीश मंे जनसेवा की जो लगन है वह तारीफे काबिल है। मन से सेवा का भाव होना चाहिए। धर्मपुरी मंदिर के संत रमेश लाल ने भी कार्यक्रम की तारीफ करते हुये कहा कि यह आयोजन निश्चित तौर पर सरहानिय है।
कार्यक्रम में मंचासीन संतों में संत कृपाल सिंह महाराज, ढोली बुआ महाराज, महंत बाबा रमेश लाल, रमेश दादा, परमार्थ आश्रम वाले महाराज, गिरिराज किशोर शर्मा के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक गजराज सिंह सिकरवार, श्रीमती रामकुमारी सिंह सिकरवार, डी.आई.जी. अशोक गोयल, विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार (नीटू), विधायक हरवंश सिंह राठौर (बंड्डा), सभापति राकेश माहौर, जी.डी.ए. के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र सिंह राजपूत, पूर्व पार्षद विद्यादेवी कौरव, मेयर इन काउसिंल की प्रभारी सदस्य डाॅ. शोभा सिकरवार, पार्षद श्रीमती निधि कौरव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मुरैना मानवेन्द्र सिंह सिकरवार (गांधी), वरिष्ठ व्यवसायी यश गोयल, चेम्बर के उपाध्यक्ष सुरेश बंसल, चेम्बर के कोषाध्यक्ष गोकुल बंसल, न्यास के सचिव चन्द्रप्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष अवध सिंह धाकरे, सह सचिव अवधेश कौरव एवं न्यासी आदित्य सिंह सिकरवार आदि मौजूद थे।   
 
सामुहिक विवाह में दिये गए उपहार : à¤à¤².ई.डी. टी.वी, कूलर, गैस चूल्हा, प्रेशर कुकर, अलमारी, पलंग, रजाई, गद्दा, चादर, तकीया, दीवार घड़ी, छोटे-बड़े बर्तन नग-31, सूटकेस, वधु की 2 साड़ी, ब्लाउज पीस एवं अन्य वस्त्र, श्रृंगारदानी मय सामान के, शाॅल, चप्पल जोड़ी, वर के लिये सफरी सूट, एक तौलिया, सोने का मंगल सूत्र, सोने की लोंग, चांदी की बिछिया, चांदी की पायल जोड़ी के साथ हाथ की आर्टिफिशियल चूड़ी नग-4।
 
जमकर नाचे बाराती, जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत: à¤®à¤‚गल शहनाई एवं बैण्ड बाजों की मधुर ध्वनि के बीच अचलेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना के बाद 251 दूल्हों की बारात लोगों के आकर्षण का केन्द्र रही। दूल्हों पर जगह-जगह पुष्प वर्षाकर लोगों ने जोरदार स्वागत किया। तमाम बुर्जुग महिलाओं ने सड़क के आस-पास खड़े होकर पुष्प बरसाकर स्वागत किया।
जगह-जगह अतिशबाजी हुई और बैण्ड-बाजों पर बज रहे गीत आज मेरे यार की शादी है गीत पर बाराती झूमकर नाचे। बारात का देखने व स्वागत करने हजारों लोग उमड़ पडे़। भगवान अचलेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना कर 251 दूल्हों एवं बारातियों का उत्साह चरम पर था। महिलाएं, पुरुष, बच्चे बैण्डबाजों, ढोल ताशांे की थाप पर नाच रहे थे। बारात में विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार भी चल रहे थे। बारातियों के साथ विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार भी नाचे। बारात अचलेश्वर मंदिर से होते हुये थीम रोड से विवाह स्थल पर पहुंची, जहां बारात का जोरदार स्वागत हुआ।
बारात के विवाह स्थल जनकपुरी पहुंचते ही बैण्ड बाजों पर बहारो फूल बरसाओ, मेरा मेहबूब आया है गीत की धुन के साथ दूल्हे दरवाजे पर एक-एक कर पहुंचे, जहां न्यास के अध्यक्ष डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार एवं मेयर कांउसिल की प्रभारी सदस्य डाॅ. श्रीमती शोभा सिकरवार ने दूल्हों को तिलक लगाकर व पुष्पहार पहना कर स्वागत किया तथा लिफाफे भेंट किए। इसके बाद मंच पर वर माला का कार्यक्रम सम्पूर्ण विधि-विधान से पं. गिर्राज शरण शर्मा ने संपन्न कराया, तत्पश्चात दूल्हा-दूल्हन अपने परिवार जनों के साथ मण्डप मे पहुंचे और सात फेरों व निकाह की रस्म पूरी कराई गई। हिन्दू रीति-रिवाज से विवाह की रस्म पंडित गिर्राज किशोर शर्मा ने पूरी कराई। 
 
मोटर सायकिल मिलने पर दूल्हा-दूल्हन खुश: à¤µà¤¿à¤µà¤¾à¤¹ समारोह मे पर्चियां डालकर लक्की ड्राॅ निकाला गया, जिसमें पण्डाल क्रमांक 163 आरती जाटव पत्नि सुनील जाटव को लक्की ड्राॅ में मोटर सायकिल दी गई। मोटर सायकिल की चाबी विधायक हरवंस सिंह राठौर, न्यास के अध्यक्ष डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार व विवाह आयोजन समिति के संयोजक राजीव चड्ढा ने वर-वधु को भेंट की तथा लक्की ड्राॅ विधायक हरवंस सिंह राठौर ने निकाला। मोटर सायकिल पाकर वर-वधु बेहद खश थे। 
 
शिवानी को मिली  à¤…लग से मोटर सायकिलः à¤—ोसपुरा नं.2, ग्वालियर की रहने वाली शिवानी साहू को न्यास द्वारा अलग से मोटर सायकिल भेंट की गई।
 
दिव्यांग को भेंट की सोने की अंगूठीः à¤¦à¤¿à¤µà¥à¤¯à¤¾à¤‚ग जोड़ों के लिए अलग से लक्की ड्राॅ निकाला गया। लक्की ड्राॅ में उमा जाटव पत्नि भोजराज जाटव को लक्की ड्राॅ में सोने की अंगूठी भेंट की गई। 
 
विदाई के वक्त नम हुई आंखे: à¤µà¤¿à¤¦à¤¾à¤ˆ के वक्त जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार ने बहनों के चरण-स्पर्श कर उन्हेें गले लगाया, तब आंखे भर आई। इस दौरान दुल्हन पक्ष के लोगांे की आंखे नम थीं। डाॅ. सिकरवार ने कहा जिंदगी भर रिश्ता निभाउंगा। वर-वधु पक्ष के परिवारजन डाॅ. सिकरवार को दुआएं दे रहे थे, कोई सर पर हाथ फेर रहा था, तो कोई पीठ थपथपा रहा था। पूरे पारिवारिक माहौल में विदाई हुई। महिलाओं ने कन्याओं के पैर पूजें। 
 
70 हजार लोगों ने किया भोजनः à¤à¤®.एल.बी. काॅलेज मैदान पर वर-वधु के परिजनों एवं आमंत्रित जनों को आमंत्रित किया गया था। जिसमें लगभग 70 हजार लोगों ने भोजना का आनंद लिया। 

Share This News :