Home > मनोरंजन ,
अमिताभ ने दीपिका की फिल्म में मांगा काम, कहा- हाइट प्रॉब्लम नहीं होगी

'पीकू' में साथ काम कर चुके अमिताभ बच्चन ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर दीपिका पादुकोण की फिल्म में काम मांगा. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना प्रोफाइल पोस्ट कर लिखा कि किसी को मेरे हाइट से प्रॉब्लम नहीं होगी.

दरअसल, अमिताभ ने इंस्टाग्राम पर अखबार के एक आर्टिकल की तस्वीर डाली, जिसमें लिखा है कि दीपिका और कैट की हाइट शाहिद और आमिर के लिए लंबी है. अमिताभ ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन दिया- जॉब एप्लिकेशन: अमिताभ बच्चन, जन्म तारीख- 11.10.1942.. उम्र-76, फिल्मों में 49 साल का एक्सपीरियंस.. लगभग 200 फिल्मों में एक्टिंग की है.. हिंदी बोल लेता हूं. हाइट- 6'2.. उपलब्ध हूं. आपको कभी भी हाइट की समस्या नहीं होगी.अमिताभ सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं और अक्सर फनी पोस्ट डालते रहते हैं. फनी पोस्ट के अलावा वो अपनी फिल्मों के अनुभव और कविताएं भी लोगों के साथ शेयर करते रहते हैं.

Share This News :