Home > मनोरंजन ,
खुद को कंगना रणावत समझती हैं अर्शी खान

मुंबई: टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट अर्शी खान एक बार फिर से अपने बयान को लेकर सुर्खियों में आ गईं हैं। बताया जा रहा है कि वह अपनी तुलना बॉलीवुड एक्टर कंगना रणावत से करने लगी हैं। 

PunjabKesari

जैसा कि सभी जानते हैं बॉलीवुड में कंगना अपने बेबाक बयानों को लेकर जानी जाती है, जिसके चलते वह कई बार बॉलीवुड कॉन्ट्रोवर्सी में फंस चुकी हैं।

PunjabKesari

पिछले कुछ दिनों में इसका एक उदाहरण हमें तब देखने मिला, जब उन्होंने करण जौहर को लेकर बयान दिया था लेकिन उन्हीं के नक्शे कदम पर चलते हुए अब बिग बॉस-11 के घर से बाहर है अर्शी खान एक कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत करती हुई दिखाई दी।

PunjabKesari

खबरों की मानें तो इस बातचीत में उन्होंने कहा कि वह कंगना की तरह है, क्योंकि कंगना की ही तरह वो खुलकर बातें करती हैं। इस मौके पर अर्शी ने यह भी बताया कि सलमान के साथ फिल्म करना चाहती हैं। उन्होंने कहा वह सलमान की बहुत बड़ी प्रशंसक रही हैं।

PunjabKesari

जितने भी दिन वह बिग बॉस-11 के घर में थी, उन्होंने सलमान के फोटो को किस करते हुए गुजारे हैं। अब यह तो समय ही बताएगा कि अर्शी खान के विवादित बयान से बॉलीवुड में कोई नई कॉन्ट्रोवर्सी खड़ी होगी या लोग इस पर ध्यान नहीं देंगे।

Share This News :