Home > अपना शहर ,
संभागीय आयुक्त ने रामजानकी एवं नारंगीबाई मंदिर का किया निरीक्षण

ग्वालियर । संभागीय आयुक्त एवं औकाफ बोर्ड के अध्यक्ष बी एम शर्मा ने औकाफ के मंदिरों का आकस्मिक निरीक्षण किया । उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिये । बी एम शर्मा ने ग्वालियर में माधौगंज स्थित नारंगीबाई मंदिर, एबी रोड निम्बाजी की खो स्थित रामजनकी मंदिर का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान संभागीय उपायुक्त विनोद भार्गव, माफी ऑफीसर  à¤•ुशवाह और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे ।
संभागीय आयुक्त बी एम शर्मा ने रामजानकी मंदिर के निरीक्षण के दौरान पुजारी  à¤ªà¥à¤°à¤•ाश बेलवलकर को हटाने के निर्देश दिये । इसके साथ ही मंदिर से लगी भूमि के बेहतर उपयोग हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिये । मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु स्वीकृत किये गये 9 लाख 83 हजार रूपये की राशि का कार्य आरईएस विभाग द्वारा कराया गया है। उक्त कार्य के पूर्णत: प्रमाण पत्र को तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश आरईएस विभाग के अधिकारियों को दिये । संभागीय आयुक्त शर्मा ने माधौगंज स्थित नारंगीबाई मंदिर के निरीक्षण के दौरान मंदिर के चौकीदार का मानदेय 900 रूपये बढ़ाकर दो हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान की । इसके साथ ही मंदिर की सुरक्षा के लिये बाउंड्रीवॉल की जाली को बढ़ाने की स्वीकृति भी प्रदान की । मंदिर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले रामनवमी उत्सव को भव्यता से आयोजित करने की सभी तैयारियां करने के निर्देश दिये । उक्त कार्य में माफी आफीसर पूर्ण सहयोग करें, इसके भी निर्देश दिये गये । 
संभागायुक्त बी एम शर्मा ने ग्वालियर में आयुक्त के सीधे देख-रेख में स्थित पांचो मंदिरों की व्यवस्थाओं में सुधार हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये । इसके साथ ही मंदिरों से लगी भूमि एवं संपत्तियों से आय बढ़ाने के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये ।

Share This News :