Home > अपना शहर ,
शिवराज सरकार का मुख्य एजेण्डा गरीब कल्याण: प्रभात झा

अशोकनगर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद प्रभात झा ने आज सेहराई मंडल के चिनकूपुर, रुहाना, बम्मनखिरिया, ढिमचोली, अमनचार, कारातला, अर्रोन में जनसंपर्क करते हुए क्षेत्रीय जनता से भाजपा की प्रत्याशी बाईसाब यादव को विजयी बनाने की अपील की। 
उन्होंने कहा कि प्रदेश की शिवराज सरकार मध्यप्रदेश के इतिहास की सबसे लोकप्रिय सरकार है जिसका मुख्य एजेण्डा गरीब कल्याण है। उन्होंने कहा कि किसान पुत्र शिवराज सिंह चौहान ने मप्र की सत्ता संभालने के बाद प्रदेश में गांव, गरीब, किसान, मजदूर, आदिवासियों एवं सभी वर्गों की कठिनाईयों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई हैं इसलिए इन वर्र्गों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है प्रदेश और देश में अब गरीब लोगों के कल्याण के प्रति सरकारें सजग हैं। उन्होंने कहा कि मुंगावली का यह उपचुनाव क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलने वाला चुनाव है। बीमारू राज्य कहलवाने वाला मध्यप्रदेश को प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपनी योजनाओं के माध्यम से विकासशील राज्यों की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है। भावांतर भुगतान योजना लाकर किसानों को उनकी फसलों का बाजिव मूल्य दिलाया। 
झा ने कहा कि आप लोगों को योजनाओं के माध्यम से इतना लाभ दिया और आपकी चिंता करने वाली भारतीय जनता पार्टी और उसके चुनाव चिन्ह कमल के फूल पर आगामी 24 फरवरी को बटन दबाकर आदरणीया बाईसाब को भारी बहुमत से विजयी बनाएं। इस अवसर पर जनता ने दोनों हाथ ऊपर उठाकर संकल्प लेते हुए भाजपा नेताओं को विश्वास दिलाया कि हम सब भाजपा के साथ हैं 24 तारीख को हम भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करेंगे और मुंगावली क्षेत्र को अन्य क्षेत्रों की भांति हम कांग्रेस मुक्त करेंगे। इस अवसर पर सीताराम बाथम, गोपाल कोल, अशोक रावत, डॉ.केपी यादव, नारायण सिंह, ध्यानेन्द्र सिंह, डॉ.जयमंडल यादव, हरिबाबू राय, रविन्द्र लोधी, रामराजा यादव, वीरभान सिंह यादव, यशपाल लोधी, कलंदर ङ्क्षसह, नेपाल सिंह यादव, जितेन्द्र ङ्क्षसह, दिलीप यादव सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

Share This News :