Home > मनोरंजन ,
'हट जा ताऊ' गाने पर विवाद, सपना समेत 16 को 7 करोड़ का नोटिस

बिग बॉस-11 की एक्स कंटेस्टेंट और डांसर सपना चौधरी नई मुसीबत में फंस गई हैं. हरियाणा के फेमस सिंगर विकास कुमार ने फिल्म 'वीरे की वेडिंग' के डायरेक्टर समेत 16 लोगों को कॉपीराइट मामले में 7 करोड़ का नोटिस भेजा है. यह नोटिस फिल्म में उनके पॉपुलर सॉन्ग 'हट जा ताऊ पाछे ने' को फिल्माने को लेकर है.

सपना के अलावा सुनिधि चौहान, जिम्मी शेरगिल, युविका चौधरी, निर्देशक आशु त्रिखा, निर्माता रजत बख्शी को हरियाणा के मशहूर सिंगर विकास कुमार ने नोटिस भेजा है. फिल्म वीरे की वेडिंग में इस गाने को सुनिधि चौहान ने गाया और सपना चौधरी ने इस पर डांस किया है. जबकि जिम्मी शेरगिल, युविका चौधरी ने इस फिल्म में काम किया है.वह कहते हैं, 2006 में मैंने यह गीत गाया था जिसमें हरियाणवी संस्कृति को दर्शाया गया था. अब इस गीत के माध्यम से हरियाणवी संस्कृति को गलत तरीके से पेश किया जा रहा हैं. मैंने अपने वकील के जरिए 7 करोड़ का लीगल नोटिस भेजा है और उनसे 7 दिन में जवाब मांगा है. अगर उनका 7 दिन में जवाब नहीं आता है तो 16 सदस्यों पर क्रिमिनल एक्ट के तहत एक्शन लिया जाएगा.

Share This News :