Home > अपना शहर ,
युवक की गोली मरकर हत्या

ग्वालियर। कोर्ट से गबाही देकर बुलेट बाइक से लौट रहे केबल संचालक को अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भून दिया। वारदात की खबर पर मौके पर पुलिस पहुंची ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को निजी अस्पताल भिजवाया, जहां पर घायल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम को स्टेट बैंक तानसेन नगर पर कोर्ट से गबाही देकर वापिस लौट रहे अभिषेक तोमर पर पीछा से अज्ञात मोटर साइकल सवार युवकों ने ताबड़तोड़ 6 फायर किये, जिससे अभिषेक तोमर घटनास्थल पर गिर पड़ा। काफी देर तक उसके शरीर से खून बहता रहा। हजीरा थाने के टीआई एमएम मालवीय ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूछताछ में कुछ लोगों ने बताया कि पिछले काफी समय से उनकी किन्हीं लोगों से रंजिश चली आ रही है। संभवतः उसी कारण हत्या की गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के सहारे पुलिस बदमाशों को तलाश रही है। 

Share This News :