Home > अपना शहर ,
कैंसर पीड़ित की आर्थिक मदद

ग्वालियर। गरीबों की मदद करने वाला जन उत्थान न्यास की ओर से भीम सिंह पुत्र पूरनचन्द निवासी थोराठ की गोठ, पीपल वाली गली, लोहिया बाजार केे पुत्र गगन राजपूत को ब्लड कैंसर की गंभीर बीमारी हैं। जिसके लिए न्यास के अध्यक्ष डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार द्वारा उन्हें 10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी गई। 
इस अवसर पर न्यास के अध्यक्ष डाॅ. सिकरवार ने कहा कि भीम सिंह को उनके पुत्र के इलाज के लिए जन उत्थान न्यास द्वारा हरसंभव सहायता दी जायेगी। इस पुण्य कार्य का लोगों ने स्वागत कर डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार एवं उनके किए गए कार्य की सराहना एवं प्रशंसा की। इस मौके पर जनउत्थान न्यास के अध्यक्ष डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार, कोशाध्यक्ष अवध सिंह धाकरे, के.पी. सिंह भदौरिया, सुरेश प्रजापति, नरेश कौशिक आदि उपस्थित थे। 

Share This News :