Home > अपना शहर ,
नगर परिषद बिलौआ एवं भितरवार के लिये पंचायत स्तरीय दीनदयाल अंत्योदय समिति गठित

ग्वालियर । कलेक्टर राहुल जैन ने दीनदयाल अंत्योदय कार्यक्रम का क्रियान्वयन अधिनियम 1991 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नगर पंचायत बिलौआ एवं नगर परिषद भितरवार के लिये नगर पंचायत स्तरीय दीनदयाल अंत्योदय समिति के गठन के आदेश जारी कर दिए हैं।नगर पंचायत बिलौआ के लिये नगर पंचायत स्तरीय दीनदयाल अंत्योदय समिति के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा एवं सदस्य गजेन्द्र खुरासानी, राम साहू, जानकी कुशवाह, श्रीमती विमला चौरसिया, संतोष जाटव, रामप्रकाश बघेल होंगे। इसके साथ ही मुख्य नगर पंचायत अधिकारी बिलौआ को समिति का सचिव बनाया गया है। इसी प्रकार नगर परिषद भितरवार की समिति रविन्द्र जैन की अध्यक्षता में बनाई गई है। समिति में सदस्य के रूप में हमीर सिंह यादव, राजाराम बघेल, उदय सिंह रावत, दीपक मोदी, श्रीमती वंदना खटीक, महेश कुमार जाटव को सदस्य बनाया गया है। समिति के सचिव मुख्य नगर पंचायत अधिकारी भितरवार रहेंगे। 

Share This News :