Home > मनोरंजन ,
श्रीदेवी की मौत से पहले का अंतिम वीडियो हो रहा वायरल

मुंबई। बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार एक्ट्रेस श्रीदेवी का शनिवार की देर रात दुबई में कार्डिएक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया। श्रीदेवी की अचानक हुई मौत से उनके परिजनों समेत सभी देशवासी शोक में हैं। इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो श्रीदेवी का अंतिम वीडियो बताया जा रहा है।

यह वीडियो श्रीदेवी के भतीजे मोहित मारवाह की शादी के समय का है, जिसमें शामिल होने के लिए ही वे दुबई गईं थीं। 20 फरवरी को मोहित की शादी थी, जिसमें श्रीदेवी के ड्रेसिंग सेंस की काफी तारीफ भी हुई थी। इस दौरान उनकी कई तस्वीरें सामने आईं थीं, जिनके बारे में कोई नहीं सोच सकता था कि ये उनकी अंतिम तस्वीरें होंगी।

श्रीदेवी को बॉलीवुड में उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाना जाता था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत महज चार साल की उम्र में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी। श्रीदेवी बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस थीं जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर दर्शकों को कभी जमकर हंसाया तो कभी रुलाया भी।

बता दें कि श्रीदेवी अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ दुबई पहुंचीं थीं जबकि बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर अपनी फिल्म धड़क की शूटिंग की वजह से इस शादी में नहीं गई थी।

20 फरवरी को हुई मोहित और अंतरा की शादी के फंक्शन में पूरा कपूर परिवार शामिल हुआ था। यहां सोनम कपूर, रिया कपूर, अर्जुन कपूर, अनिल कपूर, संजय कपूर भी पहुंचे।

इस शादी के हर फंक्शन में श्रीदेवी बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। उनके लुक और आउटफिट की काफी चर्चा हुई थी

Share This News :