Home > मनोरंजन ,
श्रीदेवी का पोस्टमार्टम पूरा, कुछ देर में परिवार को मिलेगा पार्थिव शरीर

दुबई में शादी समारोह में पहुंची श्रीदेवी की हार्ट अटैक से हुई मौत से पूरा देश सकते में है. उनके पार्थ‍िव शरीर का दुबई में पोस्टमार्टम किया गया. पति समेत परिवार के सारे लोग इस वक्त दुबई में मौजूद हैं. आज तक को मिली जानकारी के मुताबिक, प्राइवेट जेट से पार्थ‍िव शरीर मुंबई लाया जाएगा. रिपोर्ट्स की माने तो दोपहर करीब 1 बजे मुंबई से जेट रवाना हो गया. इससे पहले दुबई में श्रीदेवी के परिजनों को डेथ सर्टिफिकेट देकर, पासपोर्ट से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी की जाएगी.

श्रीदेवी के निधन  को लेकर आ रहे अपडेट्स के मुताबिक, रात 11 बजे श्रीदेवी की मौत इमिरेट्स टॉवर में बाथरूम में बेहोश होने के बाद हुई. इसके बाद तुरंत श्रीदेवी को रशीद हॉस्पिटल में ले जाया गया. जहां उन्हें डॉक्टर्स ने मृत घोषि‍त कर दिया. एक्ट्रेस के पार्थ‍िव शरीर को फॉरेंसिक एक्सप्टर्स को सौंप दिया गया. फिलहाल एक्ट्रेस की पार्थ‍ि‍व शरीर को दुबई के अल कुसेस मुर्दाघर में रखा गया है.

मुंबई में शाम 8 बजे तक श्रीदेवी का पार्थ‍िव शरीर पहुंचने की उम्मीद है. उनके पार्थ‍िव को अंतिम संस्कार से पहले दर्शन के लिए रखा जाएगा. इस बीच दुबई में खलीज टाइम्स से बातचीत करते हुए संजय कपूर ने बताया कि श्रीदेवी को पहले कभी भी हार्ट जैसी परेशानी नहीं रही है.

Share This News :