Home > मनोरंजन ,
अंबानी के जेट से आएगा पार्थिव शरीर, पड़ोसियों ने बताया कैसे रहती थीं श्रीदेवी

एक्ट्रेस श्रीदेवी का शनिवार को हार्ट अटैक से दुबई में निधन हो गया. उनका पोस्टमार्टम हो गया है और उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए अनिल अंबानी का जेट गया है. उनका शव रात करीब 8 बजे तक मुंबई आ जाएगा. बता दें कि श्रीदेवी मोहित मारवाह की शादी के लिए दुबई गई थीं. मोहित की पत्नी, अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी की भतीजी हैं.

उनके निधन से उनके फैंस के साथ-साथ उनके पड़ोसी भी सकते में हैं. उनके एक पड़ोसी ने बताया कि वो बहुत फिट थीं और रोजाना 2 घंटे वॉक करती थीं.

पड़ोसी ने बताया कि वो सबसे अच्छे से मिलती थीं. सबसे अच्छे से बात करती थीं. उनकी दोनों बेटियों जाह्नवी और खुशी के बारे में उन्होंने बताया कि श्रीदेवी ने उन्हें कड़ी ट्रेनिंग में रखा था.

 

Share This News :