Home > मनोरंजन ,
लेप लगते ही श्रीदेवी का पार्थिव शरीर एयरपोर्ट रवाना, अब मुंबई में इंतजार

दुबई में श्रीदेवी की मौत के बाद परिजनों को उनका शव पाने के लिए लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ा. करीब 64 घंटे बाद आखिरकार परिजनों को श्रीदेवी का शव सौंप दिया गया. खलीज टाइम्स के अनुसार, श्रीदेवी के पार्थिव शरीर से लेप लगाने का काम पूरा हो चुका है, उनकी बॉडी को ताबूत में रखकर एयरपोर्ट की ओर परिजन रवाना हो चुके हैं. कुछ ही घंटों में विमान विमान पहुंचेगा. बताया जा रहा है कि श्रीदेवी का अंतिम संस्कार अब बुधवार की दोपहर तक हो सकेगा.

श्रीदेवी की शनिवार की रात बाथटब में डूबने से हुई मौत के चार दिन बाद उनका अंतिम संस्कार हो सकेगा. दुबई में पोस्टमार्टम प्रक्रिया और कानूनी पेचिदियों में लंबा वक्त‍ लगा. श्रीदेवी के शव को लाने अनिल अंबानी का प्लेन रविवार को ही रवाना हो गया था.

सीधे लोखंडवाला स्थ‍ित घर ले जाया जाएगा शव

श्रीदेवी का पार्थ‍िव शरीर जैसे ही भारत पहुंचेगा सबसे पहले उसे उनके लोखंडवाला स्थि‍त घर ग्रीन एकड्स ले जाया जाएगा. इसके बाद तड़के श्रीदेवी के पार्थ‍िव शरीर को सेलिब्रेशन क्लब ले जाया जाएगा. ये क्लब उनके घर के पास स्थ‍ित है. इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए एक्ट्रेस की बॉडी विले पार्ले ले जाएगा. अंतिम संस्कार के समय को लेकर अभी त‍क परिवार ने फैसला नहीं लिया है. YRF की ओर से जारी बयान में ये कहा गया कि कुछ चैनल्स अपनी ओर से जानकारी दे रहे हैं जबकि परिवार अभी तक किसी भी बात को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है.

Share This News :