Home > अपना शहर ,
कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में 85 फरियादियों की समस्यायें सुनी गईं

ग्वालियर । जन-सुनवाई में मदद की आस में पहुँचे फरियादियों की अपर कलेक्टर दिनेश श्रीवास्तव व शिवराज वर्मा सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने एक-एक कर समस्यायें सुनीं। साथ ही उनके आवेदनों के निराकरण की रूपरेखा तय की। कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में इस बार 85 फरियादियों की समस्याओं को ऑनलाइन दर्ज किया गया।

Share This News :