Home > अपना शहर ,
मुंगावली और कोलारस उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू

भोपाल। à¤®à¤§à¥à¤¯à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ की मुंगावली और कोलारस विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना 8 बजे से शुरू हो गया। मतगणना शिवपुरी और अशोकनगर जिला मुख्यालय पर हो रहा है। दोनों ही जगह सुरक्षा के मद्देनजर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल को तैनात किया गया है। पहले राउंड की गणना का परिणाम सुबह 9 बजे प्राप्त होने की संभावना है। वहीं चुनाव का पूरा परिणाम दोपहर 12 बजे तक आ जाएगा।

कोलारस के लिए वोटों की गिनती 23 और मुंगावली में 19 चक्र में की जाएगी। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी। इसके बाद ईवीएम से गणना शुरू होगी। मतगणना के लिए 14-14 टेबल लगाई गई हैं।

हर टेबल पर माइक्रो आब्जर्वर, गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक और दो अन्य कर्मचारी तैनात हैं। पूरी मतगणना की वीडियोग्राफी भी की जा रही है। मतगणना स्थल पर सिर्फ चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक को मोबाइल ले जाने की इजाजत है। सुरक्षा की त्रिस्तरीय व्यवस्था बनाई गई है। रेंडम आधार पर दोनों विधानसभा क्षेत्र में उपयोग लाई गई वीवीपैट में से एक-एक चुनाव स्लिप और ईवीएम में डाले गए मतों का मिलान किया जा रहा है। दोनों जगह मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवारों के बीच है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रचार की कमान संभालने की वजह से चुनाव दिलचस्प हो गया। उपचुनाव के नतीजे प्रदेश की सियासत की दिशा भी तय करेंगे।

Share This News :