Home > अपना शहर ,
पहले रुझान में मुंगावली में भाजपा और कोलारस में कांग्रेस आगे

भोपाल। à¤®à¤§à¥à¤¯à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ की मुंगावली और कोलारस विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना 8 बजे से जारी है। मतगणना शिवपुरी और अशोकनगर जिला मुख्यालय पर हो रही है। दोनों ही जगह सुरक्षा के मद्देनजर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल को तैनात किया गया है।

मुंगावली à¤®à¥‡à¤‚ शुरुआती रुझान के मुताबिक भाजपा ने 105 मतों की बढ़त बना ली है। भाजपा की बाई साहब यादव को 3905 और कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह को 3800 मत मिले हैं। डाक पत्रों की गिनती में 23 में से 21 मतपत्र अमान्य किए गए हैं। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह यादव और भाजपा की प्रत्याशी बाईसाहब यादव के बीच है। यहां 13 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से 8 निर्दलीय हैं।

कोलारस à¤®à¥‡à¤‚ पहले चरण में कांग्रेस के महेंद्र सिंह यादव 709 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं कुल 14 डाक मतमत्रों में से कांग्रेस को 8 और भाजपा को 5 मिले हैं, जबकि एक डाक मतपत्र निरस्त कर दिया है। शुरूआती रूझानों में कांग्रेस के महेंद्र सिंह यादव को कांग्रेस 3544 वोट मिले हैं जबकि भाजपा के देवेंद्र कुमार जैन को 2835 वोट मिले हैं। इस तरह से कांग्रेस 709 वोटों से आगे चल रही है।

मतगणना टेबल पर माइक्रो आब्जर्वर, गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक और दो अन्य कर्मचारी तैनात हैं। पूरी मतगणना की वीडियोग्राफी भी की जा रही है। मतगणना स्थल पर सिर्फ चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक को मोबाइल ले जाने की इजाजत है। सुरक्षा की त्रिस्तरीय व्यवस्था बनाई गई है। रेंडम आधार पर दोनों विधानसभा क्षेत्र में उपयोग लाई गई वीवीपैट में से एक-एक चुनाव स्लिप और ईवीएम में डाले गए मतों का मिलान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रचार की कमान संभालने की वजह से चुनाव दिलचस्प हो गया। उपचुनाव के नतीजे प्रदेश की सियासत की दिशा भी तय करेंगे।

Share This News :