Home > अपना शहर ,
मुंगावली उपचुनाव : तीसरे राउंड में भी कांग्रेस आगे

 à¤…शोकनगर। à¤®à¥à¤‚गावली में हुए उपचुनाव के लिए गुरुवार सुबह से मतगणना जारी है। शुरुआती रुझान के मुताबिक कांग्रेस ने बढ़त बना ली है।कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह 1381 मतों से आगे चल रहे हैं। दूसरे राउंड में कांग्रेस को 3295 और भाजपा को 2998 मत मिले हैं। अब तक भाजपा को दोनो राउण्ड मे 6911 और कांग्रेस को 6942 मत मिले ।

इससे पहले डाक मतपत्रों की गिनती में 23 डाक मतपत्र भेजे गए थे इनमें से 20 वापस नहीं आए । 3 मतपत्र लौट कर आए उसमें से दो निरस्त हो गए।एक मतपत्र भाजपा को मिला। दूसरे राउंड में कांग्रेस को 3295 और भाजपा को 2998 मत मिले हैं।

शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है। मतगणना हेतु 14 टेबल लगाई गई हैं तथा 19 रांउडों में मतगणना का कार्य संपन्न होगा। मतगणना का कार्य कराने के लिए सुपरवाइजर गणना सहायक और माइक्रो आर्ब्जबर नियुक्त किए गए हैं।

Share This News :