Home > अपना शहर ,
मुंगावली उपचुनाव : पांचवे राउंड के बाद भी कांग्रेस आगे, बढ़त बरकरार

अशोकनगर। à¤®à¥à¤‚गावली में हुए उपचुनाव के लिए गुरुवार सुबह से मतगणना जारी है। रुझान के मुताबिक कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है।पांचवे राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह 2197 मतों से आगे चल रहे हैं। पहले राउंड में भाजपा को 3913 जबकि कांग्रेस को 3647, दूसरे राउंड में भाजपा को 2918 और कांग्रेस को 3358, तीसरे राउंड में भाजपा को 2950 जबकि कांग्रेस को 4157, चौथे राउंड में भाजपा को 3463 जबकि कांग्रेस को 3708 और पांचवे राउंड में भाजपा को 3240 और कांग्रेस को 3911 मत प्राप्त हुए हैं।

इससे पहले डाक मतपत्रों की गिनती में 23 डाक मतपत्र भेजे गए थे इनमें से 20 वापस नहीं आए । 3 मतपत्र लौट कर आए उसमें से दो निरस्त हो गए।एक मतपत्र भाजपा को मिला। दूसरे राउंड में कांग्रेस को 3295 और भाजपा को 2998 मत मिले हैं।

Share This News :