Home > मनोरंजन ,
अपने अंतिम सफर पर निकली श्रीदेवी, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार

मुंबई। à¤¦à¥à¤¬à¤ˆ में शनिवार को निधन के बाद आखिरकार बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी अपने अंतिम सफर पर निकल गईं हैं। सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब से सफेद फूलों से सजे विशेष वाहन में उनकी अंतिम यात्रा शुरू हो चुकी है। à¤¯à¤¹à¤¾à¤‚ से यह विले पार्ले सेवा समाज श्मशान जाएगी जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

श्रीदेवी की अंतिम यात्रा के रथ को पूरी तरह से सफेद पूलों से सजाया गया है और इसमें सामने की तरफ श्रीदेवी की तस्वीर लगाई गई है। इसमें उनकी देह को दुल्हन की तरह सजाया गया है और तिरंगे में लपेटा गया है। देह के साथ बोनी कपूर, अर्जून कपूर के अलावा परिवार के अन्य सदस्य मौजूद हैं।

अंतिम यात्रा के रास्ते में दोनों ही तरफ अपनी पसंदीदा अभिनेत्री को अंतिम विदाई देने के लिए उनके चाहने वालों का हुजूम उमड़ा हुआ है।इससे पहले उनकी पार्थिव देह सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में अंतिम दर्शनों के लिए रखी गई थी। जहां सिनेमा जगत की इस चांदनी को आखिरी बार देखने के लिए फिल्मी हस्तियों और उनके चाहने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा। एक के बाद एक फिल्मी हस्तियां यहां नम आंखों से श्रीदेवी के अंतिम दर्शन को पहुंची, वहीं क्लब के बाहर भारी संख्या में आम लोग लाइन लगाकर सुबह से ही खड़े नजर आए।

Share This News :