Home > मनोरंजन ,
पंचतत्व में विलीन हुआ श्रीदेवी का पार्थिव शरीर, अब बस यादों में 'चांदनी'

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गईं. मुंबई में विले पार्ले सेवा समाज श्मशान गृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया. पति बोनी कपूर ने श्रीदेवी के शव को मुखाग्नि दी. इससे पहले श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को लोखंडवाला स्थित सेलिब्रेशन क्लब में अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया था.

श्रीदेवी के अंतिम दर्शनों के लिए न सिर्फ सिनेमा जगत और राजनीतिक हस्तियां पहुंचीं बल्कि मुंबई की सड़कों पर अपनी चहेती अदाकारा को विदाई देने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. भीड़ इतनी ज्यादा हो गई थी कि कई बार पुलिस को लाठी चार्ज भी करना पड़ा. à¤…ंतिम यात्रा के लिए जिस ट्रक में श्रीदेवी का पार्थिव शरीर रखा गया था उसे सफेद रंग के फूलों से सजाया गया था. ट्रक में पार्थिव शरीर के साथ पति बोनी कपूर, बेटी खुशी-जाह्नवी, देवर संजय कपूर और अर्जुन कपूर समेत परिवार के करीबी लोग मौजूद थे.

Share This News :