Home > अपना शहर ,
80 साल से कुछ नहीं बोले थे मौनी बाबा

उज्जैन । à¤ªà¤°à¤® तेजस्वी संत और अपनी तंत्र-मंत्र विद्या के लिए ख्यात मौनी बाबा के शनिवार को निधन के बाद हर कोई इस संत के बारे में जानना चाहता है। करीब 108 वर्ष की आयु में अपनी देह त्यागने वाले मौनी बाबा ने बीते 80 वर्ष से चुप्पी साध रखी थी। उज्जैन के गंगा घाट पर स्थित आश्रम में बाबा बीते कई सालों से ध्यान साधना कर रहे थे।

बाबा ज्यादातर अकेले रहना ही पसंद करते थे। जीवन के अंतिम वर्षों में हाल ही में उन्होंने अपने भक्तों को दर्शन देना आरंभ किया था, अन्यथा मौनी बाबा साल में सिर्फ दो बार ही दर्शन देते थे। एक गुरु पूर्णिमा के दिन और दूसरा दिन था उनका खुद का जन्म दिन 14 दिसंबर को।

मौनी बाबा के जन्म वर्ष के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं हैं लेकिन उनकी आयु करीब 108 वर्ष मानी जाती है। बाबा उज्जैन में कहां से आए, इसके बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं है। उनके मूल स्थान के बारे में उन्होंने कभी खुलासा नहीं किया। पहली बार उन्हें लोगों ने उज्जैन के नरसिंह घाट और गंगा घाट पर ध्यान साधना करते देखा था। बाबा मौन रहने को ही सबसे बड़ी शक्ति मानते थे।

Share This News :