Home > अपना शहर ,
कलेक्टर ने हरी झण्डी दिखाकर रथ रवाना किया

ग्वालियर । समाधान एक दिन – तत्काल सेवा का प्रचार-प्रसार करने के लिये कलेक्टर राहुल जैन ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट से प्रचार-प्रसार रथ रवाना किया। मालूम हो राज्य सरकार ने जरूरतमंदों को जल्द से जल्द सेवायें मुहैया कराने के लिये समाधान एक दिन – तत्काल सेवा व्यवस्था लागू की है। जिसके तहत सिर्फ एक दिन में नागरिक सेवायें प्रदान की जा रही हैं। 
ग्वालियर जिले में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में कलेक्ट्रेट स्थित लोक सेवा केन्द्र में यह सेवा शुरू की गई है। जिसके तहत दोपहर 1.30 बजे तक आवेदन करने वाले व्यक्ति को उसी दिन सायंकाल 5 बजे तक सेवा प्रदाय करने का प्रावधान है। इसी तरह जो व्यक्ति दोपहर 1.30 बजे के बाद आवेदन देता है तो उसे दूसरे दिन अनिवार्यत: सेवा दी जानी है। कलेक्टर ने लगभग आधा दर्जन अधिकारियों की ड्यूटी यह सेवायें देने के लिये रोस्टर निर्धारित कर लगाई हैं। 

Share This News :