Home > अपना शहर ,
अपर आयुक्त ने जनसुनवाई कर सुनी समस्याएं

ग्वालियर। अपर आयुक्त आर.के. श्रीवास्तव ने आज निगम मुख्यालय में जनसुनवाई कर आमजनों की समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन संबंधित अधिकारियों को प्रेषित किया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी जनसुनवाई सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
निगम मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान भीमनगर हनुमान मंदिर के पास वार्ड 28 काॅलानीवासियों ने नाला व सड़क निर्माण किये जाने से संबंधित आवेदनपत्र प्रस्तुत किया गया। सिंधी काॅलोनी नयापुरा में फर्जी नामांतरण को निरस्त किये जाने के संबंध में आवेदनपत्र प्रस्तुत किया गया जिस पर अपर आयुक्त द्वारा तत्काल जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। इसके साथ-साथ विभिन्न वार्डों के हितग्राहियों द्वारा सफाई, पेयजल, सडक, विद्युत, जनकल्याणकारी योजनाओं इत्यादि का लाभ दिलाने की मांग की।
जनसुनवाई के दौरान 3 दर्जन से अधिक आवेदकों द्वारा अपनी समस्याओं के बारे में बताया जिनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। इसके साथ ही अन्य आवेदकों की समस्या सुनकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गए। जनसुनवाई के दौरान उपायुक्त ए.पी.एस. भदौरिया, सुशील कटारे, देवी सिंह राठौर, विद्युत विभाग आदि संबंधित विभागाधिकारी उपस्थित थे।

Share This News :