Home > अपना शहर ,
यहां भी संजू का जादू चल गया

भाजपा नेत्री संजू जाटव आजकल जो भी करती है सुर्खियां बंटोर ही लेती है। गत रोज उनका गायों का दुलार करना सोशल मीडिया पर छा गया।
भिंड की पूर्व जनपद अध्यक्ष संजू जाटव गत रोज गोहद विधानसभा के ग्राम नसरौल पहुंची थी। यहां उन्होंने जहां ग्रामीणों से मुलाकात की। वहीं गौशाला पहुंचकर गायों को दुलार कर उनका हालचाल जाना। संजू ने गौशाला प्रबंधन से गायों की उचित देखभाल करने की बात भी कही। इस दौरान की उनकी एक तस्वीर गायों को दुलारते हुये वायरल हो गई है। यहां बता दें कि संजू लगातार गोहद में सक्रियता बढ़ाती जा रही है।

Share This News :