Home > अपना शहर ,
262 तीर्थ दर्शन यात्री वैष्णोदेवी के लिए गुरूवार को रवाना होंगे

ग्वालियर । भाजपा मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना के जिला संयोजक नूतन श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा के अंतर्गत गुरूवार 8 मार्च को शाम 6 बजे ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म क्रमांक-4 से 262 तीर्थ दर्शन यात्री वैष्णोदेवी की यात्रा के लिए रवाना होंगे। श्रीवास्तव ने बताया कि सभी तीर्थ यात्रियों का कंबल, श्रीफल एवं माला पहनाकर स्वागत किया जाएगा और भगवान से उनकी सकुशल यात्रा की कामना की जाएगी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

Share This News :